ABSS Live
अखिल भारतीय सनातन संघ द्वारा सिसौली में भव्य होली मिलन समारोह
शिसौली, 01 मार्च 2026। अखिल भारतीय सनातन संघ द्वारा कस्बा सिसौली में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार, सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा युवाओं को संगठन से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवांश बालियान, राष्ट्रीय प्रशासक आयुष वरिष्ठ, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग शर्मा, राष्ट्रीय निदेशक उज्जवल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) गौरव उपाध्याय तथा राष्ट्रीय मंत्री दिनेश चौहान सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन द्वारा कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां देते हुए नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। जिनमें अजीत ढींगरा को जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा (शामली), लक्ष्य बालियान को महाविद्यालय संयोजक (श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज), तथा अंश शर्मा को महाविद्यालय सह-संयोजक बनाया गया। साथ ही संगठन विस्तार के तहत अक्षय बालियान (सिसौली), दीपक शर्मा (थानाभवन),मनमोहन त्यागी(चरथावल) तथा गौरव प्रजापति (बघरा) को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त वंश बालियान को नगर अध्यक्ष (सिसौली), आशुतोष कौशिक को ग्राम अध्यक्ष (दहचंद) नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय सनातन संघ का उद्देश्य युवाओं को संगठित कर सनातन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा, संगठन की मजबूती तथा धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों का सम्मान किया गया तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह को हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)